बीट रिपोर्टिंग के साथ कैसे करें खोजी पत्रकारिता : टिप्स

अनुभवी पत्रकारों का कहना है कि बीट पत्रकार कई विडंबनाओं के होते हुए भी दैनिक रूटीन की खबरों के समानांतर खोजी खबरों पर भी काम कर सकते  हैं। यह लोग अपने मूल कार्य को व्यवस्थित कर अपने समय का सही इस्तेमाल करते हुए खोजी खबरों पर भी बेहतर परिणाम दे सकते हैं। पत्रकारिकता में बीट रिपोटर्स का काम काफी महत्वपूर्ण होता है। खोजी पत्रकारिकता इन्हीं के माध्यम से की जाती है। किसी भी मीडिया संस्थान को सबसे सटीक खबरें बीट रिपोर्टर ही देता है।

प्रेस की स्वतंत्रता को कम करना अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाता है

मीडिया की स्वतंत्रता महज लोकतांत्रिक व्यवस्था को ही नहीं बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी गति देती है। यह बात सुनने में अटपटी लग सकती है, लेकिन अब यह प्रमाणित हो रहा है कि मीडिया की स्वतंत्रता से भी अर्थव्यवस्था का सीधा सम्बन्ध है। हमारे शोध में इस बात के प्रमाण मिले हैं कि प्रेस की स्वतंत्रता पर हमले, जैसे पत्रकारों को जेल में डालना, घरों पर छापा मारना, प्रिंटिंग प्रेस को बंद करना, या डराने-धमकाने के लिए मानहानि के मुकदमे दायर करना आदि आर्थिक विकास पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालते हैं।

सरकारों द्वारा ‘जासूसी तकनीक’ खरीद प्रकरणों पर रिपोर्टिंग कैसे करें?

गोपनीय जासूसी या निगरानी उपकरणों का यह कारोबार अरबों रूपयों का है। इस धंधे में दर्जनों तकनीकी फर्मों और सरकारों के बीच गुप्त सौदे शामिल हैं। यह मानवाधिकारों और गोपनीयता के लिए खतरनाक है। इसके कारण पत्रकारों को अपने गोपनीय स्रोतों की रक्षा करना भी मुश्किल हो सकता है। खोजी पत्रकार कैसे पता लगाएं कि कोई सरकारें कौन-सी गुप्त जासूस तकनीकें खरीद रही हैं? क्या सरकार उन डिजिटल उपकरणों का दुरुपयोग करके दमन या भेदभाव कर रही है?

खबरों के विशेषज्ञ स्रोत तक कैसे पहुंचे?

किसी विशेष क्षेत्र से जुड़ी खबर या आलेख के लिए उस विषय के जानकार विशेषज्ञ स्रोत तक पहुंचना जरूरी होता है। क्या आपको किसी खबर या आलेख के लिए किसी विशेषज्ञ स्रोत की तलाश है?

अपनी डिजिटल सामग्री को संरक्षित कैसे करें?

स्थानीय समाचार पत्रों, रेडियो, टीवी स्टेशनों, तथा अन्य स्थानीय मीडिया संस्थानों को सार्वजनिक रिकॉर्ड का एक भरोसेमंद स्रोत माना जाता है। इन पर दुनिया भर के नागरिक भरोसा करते हैं। लेकिन आज जब मीडिया संस्थानों को अस्तित्व के संकट से जूझना पड़ रहा है, तो ऐसे सार्वजनिक रिकॉर्ड का संरक्षण जरूरी है। अगर वह रिकॉर्ड हमसे छिन जाए, तो क्या होगा? उन सूचनाओं के महत्वपूर्ण हिस्से और डिजिटल सामग्री खो जाए तो क्या होगा? अगर इन्हें मिटा दिया जाए, या प्रौद्योगिकी की मशीनरी द्वारा नष्ट हो जाए, तो भावी पीढ़ियों को इतिहास का पता कैसे चलेगा?

साक्षात्कार कैसे करें !

साक्षात्कार की तकनीक पर बहुत सारी उपयोगी सामग्री उपलब्ध है। साक्षात्कार के साथ ‘कला‘ शब्द का जुड़ना बहुत कुछ कह जाता है। साक्षात्कार की ‘तैयारी‘ और साक्षात्कार के दौरान ‘सुनना‘ भी महत्वपूर्ण शब्द हैं। आपके लिए उपयोगी प्रमुख साक्षात्कार तकनीक यहां प्रस्तुत है।

अमेरिकी चुनावों का कवरेज, पत्रकार क्या सीख सकते हैं !

संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए नवंबर 2020 का चुनाव काफी महत्वपूर्ण था। चुनाव से पहले कई प्रकार की आशंकाएं जताई जा रही थीं। इनमें मतदाताओं को डराने-धमकाने, मेल से भेजे गए मतपत्रों में हस्तक्षेप करने, मतदान में धांधली, विदेशी हस्तक्षेप की संभावना, खुले एवं गुप्त चंदे से जुड़े मामले जैसी चिंताएं शामिल थीं।
जीआइजेएन ने अपना पूरा ध्यान इस असाधारण चुनाव पर केंद्रित किया। हमने दुनिया भर के पत्रकारों की मदद के लिए संसाधनों की एक विशाल सूची बनाई। साथ ही, हमने उन सभी तरीकों और उपकरणों पर फोकस किया, जो फ्रंटलाइन पत्रकारों के लिए उपयोगी हों।

रेडियो रिपोर्टिंग में डेटा का उपयोग कैसे करें?

रेडियो एक ऐसा माध्यम है, जिसमें हम कोई ‘दृश्य‘ नहीं दिखा सकते हैं। ऑडियो स्क्रिप्ट में आंकड़ों और संख्याओं के उपयोग को भी प्रारंभ से ही अनुचित समझा जाता है। इसके कारण डेटा के मामलों में अन्य मीडिया प्रारूपों की तुलना में रेडियो पत्रकारिता को सीमित समझा जाता है। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि नए उपकरण और तकनीक के जरिए रेडियो पत्रकार अपनी खबरों को बेहतर बना सकते हैं। वे अपनी ऑडियो स्टोरीज के डिजिटल संस्करणों में डेटा का समुचित उपयोग कर सकते हैं।

वर्ल्ड बैंक कोविड-19 महामारी में कितना पैसा किस-किस को दे रहा है, जानने के तरीक़े

विश्व बैंक की कई परियोजनाएं हैं। हालांकि, ज्यादातर मामलों में यह गाइड “कोविड -19 फास्ट-ट्रैक सुविधा” से संबंधित है, जो मुख्य रूप से महामारी से निपटने के लिए आवश्यक खरीदारी की समर्थन देता है। इस परियोजना में लगभग 75 देश शामिल हैं।

विश्व बैंक के पास कोविड -19 इकोनॉमिक क्राइसिस एंड रिकवरी डेवलपमेंट पॉलिसी फाइनेंसिंग नामक एक अन्य परियोजना है। इससे 70 देशों को सहायता प्राप्त हो रही है। उनमें से कई फास्ट-ट्रैक प्रोग्राम से भी लाभान्वित होते हैं। इस परियोजना का पैसा मुख्य रूप से आर्थिक विकास के लिए है। उदाहरण के लिए, सरकारी परियोजनाओं का समर्थन करना या निजी क्षेत्र के निवेश को प्रोत्साहित करना।