आपकी जासूसी या पीछा किया जा रहा है तो क्या करें?

कोई भी जासूस आपकी निगरानी के लिए पहले से किसी स्थान की योजना तभी बना सकेगा, जब उसे आपका शेड्यूल मालूम हो। इसलिए अपना शेड्यूल हमेशा गोपनीय रखें। आप ‘सिग्नल‘ और ‘प्रोटॉनमेल‘ जैसे एन्क्रिप्टेड संचार प्लेटफॉर्म का उपयोग करें। अपने डिजिटल पासवर्ड पर दो-चरण प्रमाणीकरण का उपयोग करें। यदि आप डिजिटल सुरक्षा रखेंगे, तो किसी जासूस के पास आपके संचार और शेड्यूल की जानकारी नहीं होगी। तब वह पहले से कोई योजना नहीं बना सकेगा। ऐसे में वह सिर्फ आपकी शारीरिक गतिविधियों और परिवहन के अनुसार पीछा करने को मजबूर हैं।

स्वतंत्र खोजी पत्रकारों के लिए स्टोरी खोजने और बेहतर आमदनी के सुझाव

फ्रीलांसरों के पास काफी पत्रकारीय स्वतंत्रता होती है, और दुनिया भर में स्वतंत्र पत्रकारों का एक समृद्ध इतिहास है। लेकिन उन्हें अपनी हर खबर या आलेख के एवज में समुचित मानदेय मिलना आवश्यक है, क्योंकि उनका काम अन्य सभी मीडिया प्रोफेशन की अपेक्षा ज्यादा मुश्किल है।

हमारे लेख पुनर्प्रकाशित करने के संबंध में दिशानिर्देश

गैर-व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए जीआईजेएन द्वारा तैयार किए गए लेखों को पुनः प्रकाशित करने के लिए आपका स्वागत है। लेकिन हमारे किसी भी लेख का उपयोग करने से पहले, कृपया hello@gijn.org से स्वीकृति प्राप्त करें।

फर्जी वीडियो की जांच कैसे करें?

डिजिटल उपकरणों का उपयोग करके हरेक सामग्री को सत्यापित करने की भी एक सीमा है। हर मामले में एल्गोरिदम कारगर हो, ऐसा जरूरी नहीं। कोई चाहे तो एल्गोरिदम को झांसा देने वाले तरीकों का उपयोग करके फर्जी सामग्री अपलोड कर सकता है। ऐसे लोग ‘रिवर्स इमेज सर्च‘ से बचने के लिए कुछ ट्रिक्स का इस्तेमाल करते हैं। जैसे, वीडियो मिरर करना, कलर स्कीम को ब्लैक एंड व्हाइट में बदलना, जूम इन या आउट करना इत्यादि। इसके लिए जांच का सबसे अच्छा तरीका यह है कि वीडियो के हर पहलू पर गौर करें। उसे जिस तरह की घटना बताया जा रहा है, उसके साथ वीडियो के हर पहलू का कितना तालमेल है? वीडियो उस कथित घटना के अनुरूप है अथवा नहीं?

निगरानी मीडिया के लिए जीआईजेएन ने शुरू की परामर्श सेवा

जीआईजेएन परामर्श सेवा में अब व्यापार और प्रबंधन, कानूनी सहयोग, और सुरक्षा संबंधी नए संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें वॉचडॉग मीडिया संगठनों का गहन मूल्यांकन शामिल है। विश्वस्तर पर मान्यता प्राप्त संगठनों की मदद से जीआईजेएन ऐसी उच्चस्तरीय सेवाएं प्रदान कर रहा है।

डेटा और विजुअल जर्नलिज्म के इन विशेष प्रोजेक्ट के कारण आसान हुई कोविड महामारी की व्याख्या

कोविड-19 ने अंततः यह जता दिया है कि डेटा विश्लेषण कभी भी जुनून नहीं रहा है, लेकिन 21वीं सदी की पत्रकारिता के लिए यह एक मूलभूत आवश्यकता जरूर बन गया है। इस अर्थ में, कोविड महामारी ने मीडिया और उन पत्रकारों को निखारा है, जिन्होंने पिछले एक दशक में तथ्यों को लगातार पेश करने के अपने तरीके को मजबूत किया है।

छुपाई जा रही कोविड-19 मौतों की सही गणना कैसे करें !

कुछ सरकारें मौतों के आंकड़ों को कम करके बता रही हैं। आधिकारिक तौर पर उपलब्ध आंकड़ों की विश्वसनीयता हर देश में अलग होती है। कोविड -19 से संबंधित मौतें और कुल मौतों के मामले में विकासशील देशों के रिपोर्टर, अपने स्थानीय हॉटस्पॉट की जांच करने के लिए एक गाइड के रूप में कहीं और सटीक डेटा से रुझानों का उपयोग कर सकते हैं।

पुरानी जानकारी खोजने में बहुत उपयोगी है Wayback Machine

Wayback Machine की “Save Page Now” सेवा में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रतिदिन लाखों यूआरएल संग्रहित (आर्काइव) किए जाते हैं। इसमें कोई भी व्यक्ति किसी भी यूआरएल को संग्रहित कर सकता है। यदि आप एक निःशुल्क खाते से लॉग-इन करते हैं, तो आप किसी भी ‘आउटलिंक‘ को संग्रहित कर सकते हैं। किसी ओरिजिनल पेज में दिए गए बाहरी लिंक को भी आप कैप्चर कर सकते हैं। इस कैप्चर प्रक्रिया की एक रिपोर्ट आपको ईमेल में मिल जाएगी।

पत्रकार कैसे करें अपनी डिजिटल सुरक्षा

पत्रकारों की डिजिटल सुरक्षा बढ़ाने के लिए जीआइजेएन ने इस विषय पर संसाधन सामग्री जुटाकर यह गाइड तैयार की है। इस आलेख में पत्रकारों को इन खतरों के प्रति सचेत करते हुए डिजिटल सुरक्षा संबंधी तकनीक और उपायों की जानकारी दी जा रही है।